क्या कहते है आज आपके सितारे (राशिफल)
आज बुधवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:;
तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ेगा।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। मन अशांत रहेगा। व्यर्थ के लड़ाई-झगड़ों एवं विवादों से बचने का प्रयास करें। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज आलस्य की अधिकता रहेगी। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ेगा। खर्चों में वृद्धि होगी।
मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आत्मविश्वास से परिपूर्ण तो रहेंगे, लेकिन अति उत्साही होने से बचें। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं।
मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। भवन एवं वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है।