जानें- क्या कहता है आपका (बुधवार 21 फरवरी 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Update: 2018-02-20 23:30 GMT

आज बुधवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

 मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्मविश्वास में कमी आएगी। व्‍यर्थ की चिंताओं से परेशान रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

 वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। किसी पैतृक सम्‍पत्‍ति से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

 मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। मानसिक शांति रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

 कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज भवन सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में व्‍यवधान आएंगे। भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

 सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज आत्‍मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। मित्रों के सहयोग से कारोबार में वृद्धि हो सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

 कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज आलस्‍य की अधिकता रहेगी। रोजमर्रा के कार्यों में व्‍यवधान आएंगे। भवन सुख में वृद्धि होगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

और राशि अगले पेज पर देखें।

आगे पढ़े

Similar News