आज बुधवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः
मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। संतान को कष्ट रहेगा।
मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। बातचीत में संतुलन बनाए रखें।
कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज धैर्यशीलता में कमी आएगी। यात्रा में कठिनाइयां आ सकती हैं। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी। माता का सानिध्य मिलेगा।
सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।
कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
और राशि अगले पेज पर देखें।