जानें- क्या कहता है आपका (बुधवार 25 अप्रैल 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
आज बुधवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल;
आज बुधवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः
मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी में किसी विशेष प्रयोजन से विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।
वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज वाणी में सौम्यता रहेगी। भवन सुख में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है।
मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज मन में शांति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। वाहन सुख में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।
कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्मविश्वास में कमी आएगी। मन अशांत रहेगा। भाइयों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।
सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज मानसिक शांति रहेगी। किसी प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज मन अशांत रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। कुटुम्ब में धार्मिक कार्य होंगे। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। संतान सुख में वृद्धि होगी।
और राशि अगले पेज पर देखें।