जानें- क्या कहता है आपका (बुधवार 25 अप्रैल 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
आज बुधवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल;
तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज आत्मविश्वास में कमी आएगी। मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। खर्चों में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। किसी मित्र के सहयेाग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। लेकिन नदी या जलाशय में स्नान से बचें।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। पिता का सहयोग मिलेगा। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। परिश्रम अधिक रहेगा।
मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज आत्मसंयत रहें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कुटुम्ब की किसी बुजुर्ग महिला से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।