जानें- क्या कहता है आपका (बुधवार 28 मार्च 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
आज बुधवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:
आज बुधवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः
मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन अशांत रहेगा। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है।
वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज क्रोध में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। खर्चों में कमी आएगी। आय की स्थिति में सुधार होगा। शिक्षा में कठिनाइयां आ सकती हैं।
मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। लेकिन अति उत्साही होने से बचें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लेकिन क्रोध एवं आवेश की अधिकता भी रहेगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यभार में वृद्धि हो सकती है।
सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। भवन सुख में वृद्धि होगी। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। आरामतलबी बढ़ सकती है। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।
और राशि अगले पेज पर देखें।