जानें- क्या कहता है आपका (बुधवार 28 मार्च 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
आज बुधवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:
तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज वाणी में कठोरता का प्रभाव बढ़ सकता है। बातचीत में संयत रहें। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। संतान सुख में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लेकिन क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। माता का सहयोग मिलेगा।
धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी। संचित धन में कमी आ सकती है।
मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन अशांत रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। लेखनादि बौद्धिक कार्यों से धनार्जन के साधन बन सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज मन अशांत रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। संतान सुख में वृद्धि होगी।