आज का राशिफल: शुक्रवार 06 अगस्त 2021 का राशिफल

Update: 2021-08-06 03:23 GMT

सिंह राशि:- शुक्रवार 06 अगस्त को कैसा रहेगा आप का दिन,

सिंह राशि:- आज आपको उन परिस्थितियों का विरोध करना होगा, जिनमें आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियों से लादा जा सकता हो। आप काम के दबाव से परेशान रह सकते हैं। करियर के मामलों में इस बात का विशेष रुप से ध्यान रखें। नकारात्मक लोगों और चीजों से दूर रहें। आप जल्दबाजी में कोई गलत निर्णय ले सकते हैं, इसलिए गुस्से में कोई बात ना कहें, ना ही किसी प्रकार का निर्णय लें।

करियर:- आपकी टीम के साथी के साथ कोई गलतफहमी हो सकती है। शांत रहें, चीजें बेहतर हो जाएंगी।

प्यार:- आपका साथी आपके भविष्य को प्रभावित करेगा। बेहतर होगा कि किसी साथी का चयन समझदारी से करें।

स्वास्थ्य:- दांतों का दर्द आपके मूड को प्रभावित कर सकता है।

कन्या राशि:- शुक्रवार 06 अगस्त को कैसा रहेगा आप का दिन,

कन्या राशि:- आज का दिन आपके लिए शुभ है, खासकर उन लोगों के लिए जो किसी के वादों या आश्वासनों के पूरा होने के इंतजार में हैं। आप उन लोगों से अपनी बातें स्पष्ट रूप से कर पाएंगे जो आपके भविष्य और फैसलों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित कर सकते हैं। आप आप कुछ लोगों को उनके पुराने वादे याद दिला सकते हैं। आज आपको पुराने आश्वासनों से लाभ मिल सकता है। आपकी बातों को आज तवज्जो दी जाएगी।

करियर:- कार्यक्षेत्र में आज नए अवसर मिलेंगे। उन्नति और तरक्की के योग हैं।

प्यार:- यदि अविवाहित हैं तो किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे भविष्य में अच्छे सम्बन्ध बन सकते हैं। अपने मन के दरवाज़े खुले रखें।

स्वास्थ्य:- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सेहत में सुधार होगा।

अगले पेज पर 

Tags:    
आगे पढ़े

Similar News