10 अक्टूबर मंगलवार को इन चार राशियों को होगा विशेष लाभ, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

मंगलवार 10 अक्टूबर के दिन चार राशियों पर मंगल की शुभ दृष्टि है, इससे इस राशि के जातकों को लाभ होने वाला है। दूसरी राशियों का भविष्य कैसा है यह जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल।

Update: 2023-10-09 12:41 GMT

10 अक्टूबर को चार राशियों को विशेष लाभ होने वाला है। बाकी की राशियों पर क्या असर रहेगा ये जानने के लिए पूरा पढ़ें।

मेष राशि

कार्यों में रूकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर बार-बार खराब हो रही मशीनरी के लिए आपने कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन कराने से लाभ होगा, संतान के विवाह प्रस्ताव आज आ सकते हैं।

वृषभ राशि

व्यापार विस्तार करने के लिए कर्ज की जरूरत होगी। भूमि भवन संबंधित मामले आज सुलझ सकते हैं। संतान के सफल होने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्य के प्रति समर्पित रहें, लाभ होगा।

मिथुन राशि

दुःख का चिंतन न करना ही उसकी औषधि है, जो बीत गया उसे एक सपने की तरह भुला दें। आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा।

कर्क राशि

जमीन जायदाद पर बड़े खर्च की संभावना है। आत्मविश्वास में कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं। पैंसो का लेनदेन सावधानी से करें। यात्रा के योग हैं, जो लाभकारी सिद्ध होगी।

सिंह राशि

शासन प्रशासन की अड़चनें आज आ सकती हैं। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें. सही समय का इंतजार करें। स्वास्थ्य में सुधार होगा। वाहन सुख संभव है, जीवन साथी के साथ समय व्यतीत होगा।

कन्या राशि

स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। बात को न सुने जाने पर नाराज रहेंगे। कार्यस्थल पर गलत आरोप लग सकते हैं। सतर्क रहें, माता-पिता से विवाद की स्थिति बन सकती है, शांत रहें।

तुला राशि

पूर्व में लिए निर्णय बदलने पड़ेंगे। संतान के भविष्य के प्रति आज कुछ कठोर फैसले लेने होंगे। राजकार्य में अवरोध आएंगे पर अपने विवेक से उनको हटाने में सफल होंगे, आकस्मिक लाभ संभव है।

वृश्चिक राशि

कई दिनों से मकान के बारे में सोच रहे हैं, आज आपका सपना पूरा हो सकता है। झूठ बोल कर आप परेशानी में आ सकते हैं। सहयोगी आप की कार्यशैली पर सवाल उठा सकते हैं।

धनु राशि

नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी। अपने वाक्चातुर्य से सभी को प्रभावित करेंगे। अपनी जीवन शैली को बदलें, लाभ होगा। निजी जिंदगी में दूसरों को प्रवेश न दें। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे।

मकर राशि

जमीन जायदाद के लिए विवाद हो सकता है, विरोधी सक्रिय होंगे। समाज में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो आप की उन्नति नहीं देख सकते। पुराना रोग उभर सकता है, दिया हुआ पैसा वापस आने में अभी समय लगेगा।

कुंभ राशि

अपने कार्य को कराने के लिए किसी से सिफारिश करनी पड़ेगी। मन पसंद भोजन की प्राप्ति होगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। घर परिवार में शांति हो, इसके लिए हनुमानजी की आराधना करें। चमत्कारी लाभ होगा।

मीन राशि

आप किसी का भला करने जाते हैं और स्थिति विपरीत हो जाती है। सतर्कता से काम करें। कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए बड़ों की राय जरूर लें। आपके जिद्दी व्यवहार के चलते आपसी संबंध बिगड़ सकते हैं।

Also Read: Ambrane Fyre स्मार्टवॉच 1,599 रूपए में हुई लांच, 1 साल की वारंटी के साथ जानिए इसके फीचर

Tags:    

Similar News