साप्ताहिक राशिफल: जानिए इस सप्ताह आप क्या करें और यात्रा करें न करें वाहन चलाएं न चलाएं क्या खरीदें अथवा नहीं

साप्ताहिक राशिफल:- रविवार 03, जुलाई 2022, से शनिवार 09, जुलाई 2022, तक का साप्ताहिक राशिफल:-

Update: 2022-07-03 05:14 GMT

Weekly Horoscope From Sunday 10 April 2022, Weekly Horoscope till Saturday 16 April 2022

मेष राशि:- सप्ताह का प्रारम्भ सुखद, सप्ताह का मध्य विघ्नकारी एवं सप्ताह का अंत मंगलकारी रहेगा। प्रारम्भ में सुखद घटनाएं मन को प्रसन्न रखेंगी, जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा जिससे सभी कार्य बनते नजर आऐंगे। अंतिम तीन दिन मंगलकारी कार्यों में व्यतीत होंगे,

स्वास्थ्य:- वाहन सावधानीपूर्वक चलाऐं, स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतनी होगी।

व्यवसाय:- सप्ताह के मध्य सावधानी बरतें, विघ्नकारी परिस्थिति कष्ट उत्पन्न करेगी।

यात्रा:- इस सप्ताह यात्रा न करें।

शिक्षा:- भाग्य का साथ मिलते ही कार्य करने का जोश आपके अन्दर भर जाएगा।

उपाय:- इस सप्ताह किसी गरीब लड़की को भोजन कराऐं।

वृष राशि:- सप्ताह का प्रारम्भ धन लाभ, कार्यों में सफलता से होगा। अभीष्ट की सिद्धि के लिए उत्तम सप्ताह है। सप्ताह के अंतिम तीन दिन अंजाने लोगों से सावधान रहें, आप काफी समय से अपनी कार्य सिद्धि का इंतजार कर रहे हैं, यह सप्ताह आपकी मनोकामना पूरी करेगा।

स्वास्थ्य:- इस सप्ताह स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

व्यवसाय:- इस सप्ताह व्यापार, व्यवसाय सम्बन्धी सभी कार्य बनते नजर आऐंगे।

यात्रा:- यात्रा से कष्ट का योग है।

शिक्षा:- सप्ताह मध्य में प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं सहयोग मनोबल उंचा करेगा।

उपाय:- इस सप्ताह हनुमान जी का मन में स्मरण कर कार्य करें, सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि:- इस सप्ताह सुख, साधन के अवसर सुलभ होंगे, महत्वपूर्ण, लाभप्रद सूचनाएं प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा। रूका धन पाने और अधूरा कार्य निपटाने के लिए समय अनुकूल है। सप्ताह प्रारम्भ में लेंन–देंन में व्यस्त रहेंगे, उत्सव समारोह में भाग लेंगे जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

स्वास्थ्य:- स्वास्थ्य इस सप्ताह उतार-चढ़ाव वाला रहेगा, सतर्क रहें।

व्यवसाय:- इस सप्ताह कार्यशैली में परिवर्तन आपको विशेष लाभ प्रदान करेगा।

यात्रा:- सप्ताह के अन्त में सावधानी अवश्य रखें, चोट-चपेट से बचें, यात्रा न करें।

शिक्षा:- यह सप्ताह शिक्षा सम्बन्धी महत्वपूर्ण कार्यों के लिए मंगलकारी और शुभ फलदायक है।

उपाय:- इस सप्ताह केले के पेड़ के नीचे देसी घी का दीया जलाऐं।

शेष अगले पेज पर 

Tags:    
आगे पढ़े

Similar News