साप्ताहिक राशिफल: जानिए इस सप्ताह आप क्या करें और यात्रा करें न करें वाहन चलाएं न चलाएं क्या खरीदें अथवा नहीं

साप्ताहिक राशिफल:- रविवार 03, जुलाई 2022, से शनिवार 09, जुलाई 2022, तक का साप्ताहिक राशिफल:-

Update: 2022-07-03 05:14 GMT

कर्क राशि:- सप्ताह मिले-जुले प्रभाव वाला है, प्रारम्भ के दो दिन विरोधी प्रबल रहेंगे। सप्ताह का मध्य सामान्य रहेगा। सप्ताह के अंतिम तीन दिन शुभ समाचार, धन लाभ एवं कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

स्वास्थ्य:- स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी आ सकती है, सावधान रहें।

व्यवसाय:- वाद-विवाद के कारण अनावश्यक कलह उत्पन्न हो सकती है, अतः धैयपूर्वक कार्य व्यवहार करें।

यात्रा:- अनावश्यक यात्रा करने से बचें।

शिक्षा:- सप्ताह अन्त में किसी पर निर्भर होकर कार्य न करें वरना हानी होगी।

उपाय:- इस सप्ताह किसी गरीब को पुराने वस्त्र अवश्य दें।

सिंह राशि:- सप्ताह का प्रारम्भ पराकर्म में वृद्धि, मित्रों का सहयोग, इच्छापूर्ति के साथ होगा, सभी कार्य पूर्ण होंगे, सप्ताह का मध्य कलहकारी हो सकता है, किसी के भी साथ वाद-विवाद में न पड़ें। सप्ताह के अंतिम तीन दिन सामान्य बीतेंगे, न होगा लाभ, न होगी हानि।\

स्वास्थ्य:- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही आपको इस सप्ताह भारी पड़ सकती है।

व्यवसाय:- इस सप्ताह अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

यात्रा:- सप्ताह मध्य में कोशिश करें कि घर से बाहर न निकलें।

शिक्षा:- इस सप्ताह विद्यार्थियों का मन इधर-उधर भटकेगा, प्रभु की शरण लें।

उपाय:- इस सप्ताह भगवान शंकर पर काला तिल अवश्य चढ़ाऐं।

कन्या राशि:- यह सप्ताह पर्याप्त भागदौड़ तथा कार्य व्यस्तता से भरा हुआ है। सप्ताह के प्रारम्भ में आशा अनुरूप कार्यों में सफलता प्राप्त होगी, सप्ताह अन्त में वाद-विवाद से बचे रहेंगे तो मानसिक शांति का अनुभव होगा।

स्वास्थ्य:- इस सप्ताह स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

व्यवसाय:- सप्ताह के अंतिम तीन दिन विशेष सावधानी बरतें क्योंकि सप्ताह के अंतिम तीन दिन आपकी मनोवृत्ति अत्यन्त संवेदनशील रहेगी।

यात्रा:- यात्रा से परहेज करें।

शिक्षा:- इस सप्ताह प्रिय व्यक्ति की भी बात मन में चुभने लगेगी जिससे कलहकारी स्थिति बन सकती है, अतः संयम से कार्य करें।

उपाय:- इस सप्ताह गाय को चारा खिलाऐं।

तुला राशि:- यह सप्ताह पूर्ण रूप से शुभप्रद है लेकिन किसी के बहकावे में न आऐं। आपकी उन्नति से जलने वाले आप को गुमराह करके हानि पहुंचाने के लिए प्रयत्नशील है। आपके शत्रु इस सप्ताह निष्क्रिय रहेंगे।

स्वास्थ्य:- स्वास्थ्य सामनान्य रहेगा, फिर भी सतर्क रहें।

व्यवसाय:- इस सप्ताह आपना सारा ध्यान जीविकोपार्जन के कार्यों पर लगाने से आप घर-परिवार में खुशी के वातावरण का सृजन करेंगे।

यात्रा:- यात्रा कर सकते हैं, परन्तु सावधानी के साथ।

शिक्षा:- इस सप्ताह आत्मविश्वास में वृद्धि, धन आगमन के प्रबल योग बन रहे हैं।

उपाय:- मां दुर्गा की उपासना इस सप्ताह आपके लिए श्रेयस्कर रहेगी।

वृश्चिक राशि:- सप्ताह के प्रारम्भ तीन दिन विशेष सावधानी बरतें, वाद-विवाद से बचें, अनावश्यक व्यय के कारण मन अशांत रहेगा। सप्ताह का मध्य सुख रहेगा, कार्यों के मन के अनुसार होने के कारण चित्त प्रसन्न रहेगा।

स्वास्थ्य:- इस सप्ताह स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें।

व्यवसाय:- सप्ताह के अन्तिम दिनों में धन प्राप्ति एवं नवीन लाभदायक योजनाओं का प्रस्ताव प्राप्त होगा जो कि आगामी दिनों में लाभ अवश्य प्रदान करेगा।

यात्रा:- अति आवश्यक होने पर ही यात्रा करें।

शिक्षा:- इस सप्ताह विद्यार्थियों के सभी कार्य बनेंगे।

उपाय:- इस सप्ताह भोले बाबा पर जल तथा साबुत चावल चढ़ाऐं।

धनु राशि:- सप्ताह के प्रारम्भ के तीन दिन अत्यन्त लाभप्रद हैं, परिश्रम के अनुपात में सफलता आपके कदम चूमेगी। सप्ताह के अंतिम तीन दिन सुखद हैं, शुभ समाचार प्राप्त होगा, पराक्रम में वृद्धि होगी, कार्यों गति पकड़ेंगे।

स्वास्थ्य:- सप्ताह के मध्य में स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें।

व्यवसाय:- सप्ताह के मध्य के दो दिन सभी कार्यों में सावधानी अपेक्षित है, आय से अधिक खर्च का योग बन रहा है, सोच-समझकर ही निवेश करें।

यात्रा:- इस सप्ताह यात्रा में लाभ मिलेगा।

शिक्षा:- विद्यार्थियों के सभी कार्य फलीभूत होंगे, मन प्रसन्न रहेगा।

उपाय:- इस सप्ताह गणेश जी की उपासना श्रेयस्कर रहेगी।


Tags:    
आगे पढ़े

Similar News