Chhath festival in Bihar: बिहार में छठ पर्व पर पौने तीन लाख का बिका सोने का सूप, चांदी का 72 हजार में और गरीब ने खरीदा कितने का!

Update: 2022-10-29 07:53 GMT

महापर्व छठ में बांस-पीतल के सूप से ही अर्घ्य देने का प्रचलन ज्यादा है मगर इस बार सराफा मंडी में सोना और चांदी के भी सूप बिक रहे हैं। शुक्रवार को पुरानी बाजार स्थित सराफा मंडी में कई लोग सोना और चांदी का सूप खरीदते दिखे।

सर्राफ मनीष कुमार ने बताया कि उनके यहां से पांच ग्राम से 50 ग्राम तक के सोने का सूप बिका है। बताते हैं, मन्नत मांगने वाले व्रती ऐसे सूप का उपयोग करते आये हैं। जिन लोगों की मन्नत होती है, वे ऑर्डर देकर जाते हैं। एक दिन बाद उन्हें सूप मिल जाता है। उन्होंने बताया कि 50 ग्राम के सोने का सूप 2.71 लाख रुपये में बिका है। वहीं पांच ग्राम को सोने का सूप 27100 रुपये में बिका है।

एक अन्य दुकानदार अनिल कुमार ने बताया कि उनके यहां से अब तक एक-एक किलो के तीन चांदी के सूप बिके हैं। प्रति सूप 72 हजार में बिका। एक अन्य दुकानदार विवेक रंजन ने बताया कि उनके यहां से भी करीब चांदी के 10 छोटे सूप बिके हैं। 100 ग्राम के सूपों की कीमत 7200 रुपये है।

मुजफ्फरपुर में पौने तीन लाख का सोने का सूप बिका, 72 हजार में चांदी का

कंपनीबाग व सरैयागंज में बर्तन दुकानों पर पीतल के दउरा व सूप की भी खरीदारी करते लोग दिखे। कंपनीबाग के दुकानदार संजय ने बताया कि उनके यहां 850 रुपये किलो के हिसाब से पीतल का दउरा और सूप बिक रहा है। दउरा 1800 से 3000 तक और सूप 850 से 1500 तक, कलश 850 से 1000 तक का बिक रहा है।\

Source : Hindustan

Tags:    

Similar News