DSP की गाड़ी पलटी, हादसे में चार पुलिसकर्मी घायल

Update: 2019-06-13 06:18 GMT

नालंदाः जिले के DSP इमरान प्रवेज की गाड़ी गुरुवार को दुर्घटना ग्रस्त हो गई। हादसे में DSP समेत 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। जहां एक कॉन्सटेबल की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना नालंदा के नूरसराय फोरलेन के पास की है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे DSP इमरान प्रवेज पुलिसकर्मियों के साथ गस्ती के लिए निकले थे। लेकिन गाड़ी की रफ्तार अधिक होने के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क से 20 किमी दूर खेत में जा पलटी। फिलहाल सभी घायलों का इलाज चल रहा है, वहीं घायलों की तबीयत जानने DGP भी अस्पताल पहुंचे।

Tags:    

Similar News