अनंत मामला: पटना पुलिस ने उनकी पत्नी पर भी कसा शिकंजा, सचिवालय थाना में मामला दर्ज

Update: 2019-08-18 14:29 GMT

पटना :   मुश्क़िलों में घिरे मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के बाद अब उनकी पत्नी नीलम देवी की परेशानी बढ़ गई है। पटना पुलिस ने सचिवालय थाना में अनंत सिंह और नीलम देवी पर आईपीसी की धारा 212 के तहत केस दर्ज किया गया है। फरार अभियुक्त छोटन सिंह को घर में पनाह देने को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है।

अनंत सिंह के सरकारी आवास से पुलिस ने फरार वारंटी छोटन सिंह को गिरफ्तार किया है ।लिहाजा अपराधी को संरक्षण देने के जुर्म में सचिवालय थाना में नीलम देवी को भी अभ्गुक्त बनाया गया है।

जानकारों का मानना है कि धारा 212 के तहत दर्ज इस यह मामला धारा जमानतीय है। नतीजतन, इस मामले में केस दर्ज होने के बाद भी विधायक अनंत सिंह को जमानत मिलने में कोई खास परेशानी नहीं होगी।

शनिवार को जब पुलिस उनके सरकारी आवास पर गिरफ्तारी के लिए पहुंची तो अनंत सिंह नहीं मिले, अलबत्ता पुलिस को उनके नजदीक सहयोगी व कई कांडों का फरार अभियुक्त छोटन सिंह मिल गया जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार छोटन पर बाढ़ थाने में मामला कई मामले दर्ज है और वह फरार चल रहा था। विधायक आवास पर पुलिस की छापेमारी में देरी से विधयक अनंत सिंह को भागने का मौका मिल गया और वह सरकारी आवास को छोड़कर नौ दो ग्यारह हो गए।

Tags:    

Similar News