बाहुबली विधायक अनंत सिंह के घर पुलिस की छापेमारी, विधायक ने नीतीश सरकार पर लगाया बड़ा आरोप!

नीतीश सरकार और पुलिस पर मोकामा के बाहुबली ने लगाया बड़ा आरोप!

Update: 2019-08-16 12:07 GMT

पटना : विधायक अनंत सिंह ने कहा है कि बाढ़ एएसपी लिपि सिंह उन्हे घर युवा कर हमको परेशान करने पर तुली हुई है। उन्होंने कहा किबेक राजनीतिक साजिश के तहत उन्हें ही नही उनके आदमियों को प्रशासन तंग तबाह कर रही है। 

अनंत सिंह ने कहा है कि बाढ़ की एएसपी लिपि सिंह उनका घर तुड़वा रही हैं।अनंत सिंह ने कहा है कि आधी रात से तकरीबन 200 से ज्यादा पुलिसकर्मी उनके पैतृक गांव लदमा में मौजूद हैं। उनके घर को तोड़ा जा रहा है और यह सब बदले की भावना से किया जा रहा।

अनंत सिंह ने लिपि सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिना कुर्की के आदेश के मेरे घर को खंगाला जाजा रहा है जो कानून का मजाक है . अनंत सिंह का कहना है कि 14 साल से मेरे घर पर कोई नहीं रहता है. लेकिन लिपि सिंह कल रात से ही मेरा घर तुडवा रही हैं. गौरतलब है कि लिपि सिंह जदयू के नेता और नीतीश कुमार के खासमखास कहे जानेवाले प्रशासनिक अधिकारी से राजनेता बने आरसीपी सिंह की बेटी है जो बढ़ में एएसपी के पद पर है।

चुनाव के दौरान उन पर इसी तरह का आरोप लोकसभ चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रतियाशी द्वारा लगाए जाने के बाद चुनाव एकग ने उन्हें चुनाव कार्य से वह से हटा दिया था लेकिन चुनाव बाद सत्कार ने एक बात फिर से उनकी पोस्टिंग बाढ़ अनुमंडल कर दिया है।तेजतर्रार लिपि सिंह ने बढ़ में अनंत सिंह पर नकेल कसने के लिए कइयों को जेल के सलाखों के अंदर भी भेज चुकी है।

Tags:    

Similar News