शादी करने पहुंचे दुल्हे को दुल्हन ने पहनाई जूते चप्पल की माला

Update: 2019-03-11 16:20 GMT

मधुबनी: बिहार के मधुबनी जिले में एक लड़का अपनी शादी करने के लिए पूरी तैयारी से पहुंचा । लड़की वालों के यहां पहुंचने के बाद उनका जोरदार स्वागत भी किया गया और सभी लोग नाचते गाते हुए स्टेज तक पहुंचे।जहां लड़का का जयमाला होना था।


जयमाला के दौरान ही लड़के की हरकत लड़की को पसंद नहीं आई और उसने इसका विरोध करना शुरू कर दिया देखते ही देखते शादी के मंडप तक पहुंचने के बाद यह विरोध काफी तेज हो गया और लड़के के साथ उनके परिवार वालों को भी बंधक बना लिया गया। इतने से भी जब लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो दूल्हे को दुल्हन और उसके परिजनों ने लात-घूंसों से किया पिटाई, जूते की माला पहनाकर बारात को वापस लौटा दिया।


फिलहाल इस शादी की चर्चा पूरे गांव में काफी जोर-शोर से हो रही है आइए आपको बताते हैं कि आखिरकार क्यों ऐसा किया गया।मिली जानकारी के अनुसार मामला बिहार के मधुबनी जिले का है जहां जिले के जयनगर प्रखंड के पड़वापचहर गांव में नशेड़ी दूल्हे को दुल्हन और उसके परिजनों ने लात-घूंसों से किया पिटाई, जूते की माला पहनाकर बंधक बना लिया जब लड़के और उनके परिवार द्वारा पैसे की पूरी रकम दी गई तब जाकर उन्हें आजाद किया गया।


आपको बताते चलें कि रंजीत कुमार कामत की शादी खुटौना नवटोली की लड़की से पक्की हुई थी। धूमधाम से बरात निकली, लड़के के दोस्त शराब पीकर खूब नाचे।दूल्हा बेचारा चुपचाप देखता रहा। वरमाला का कार्यक्रम भी निपट गया।अब दूल्हे का सब्र का बाँध टूट गया और वो मामा के लड़के के साथ जाकर छककर शराब पिया और विवाह मंडप पर आ गया और मंडप पर ही एक बियर की मांग कर दिया। फिर क्या था दुल्हन और उसके घर वाले आक्रोशित हो गए और दूल्हे के साथ मारपीट करते हुए उन्हें बंधक बना लिया।और जूता का माला पहनाते हुए चेहरे पर कालिख पोत कर विवाह मंडप से भगा दिया। 

Similar News