यह संयोग है या प्रयोग?

Update: 2020-09-07 16:01 GMT

संजय कुमार सिंह 

बिहार में भाजपा ने कल यह स्टिकर जारी किया और कल इतवार को ही केंद्र की भाजपा सरकार के नियंत्रण वाले नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मुंबई में मीडिया के लिए इस फोटो ऑप की व्यवस्था की। यह संयोग है या प्रयोग आप तय कीजिए।

मेरी चिन्ता यह है कि बिहार प्रदेश भाजपा के कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ को अपने "ना भूले हैं! ना भूलने देंगे!!" के इस दावे के बीच बिहार के लिए घोषित 1,25,000 करोड़ के पैकेज (और जरूरत) की याद आई या नहीं?

पैकेज मिल जाए तो भविष्य में बहुत से बिहारियों की जान बचाई जा सकेगी। सुशांत तो अब वापस नहीं आने वाले। सुशांत को याद रखना भी जरूरी है लेकिन भविष्य भी जरूरी है।

Tags:    

Similar News