मधुबनीः पटना से जयनगर जा रही इंटरसिटी ट्रेन में एक गर्भवती महिला ने बच्ची को जन्म दिया है। महिला फूलपरास के कालापट्टी गांव की रहने वाली है और सकरी से अपने मायके जयनगर जा रही थी। ट्रेन मधुबनी पहुंचने वाली थी तभी महिला को दर्द उठा।
मधुबनी स्टेशन पर ही ट्रेन में सवार कुछ महिलाओं की मदद से प्रसूता ने बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के जन्म के बाद महिला निगरानी टीम को सूचना दी गई। महिला को मधुबनी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्ची और मां दोनों स्वस्थ हैं।