धर्म की सुरक्षा कर्म से ही संभव है : विधायक रामदेव राय

विधायक ने किया छः दिवसीय श्री कृष्ण जन्मोत्सव मेले का उद्घाटन;

Update: 2019-08-25 14:54 GMT

मृत्युंजय कुमार

भगवानपुर ( बेगूसराय ) जब पृथ्वी पर पाप और अनाचार बढ़ जाता है तो भगवान किसी न किसी रूप में जन्म लेते हैं। उक्त बातें स्थानीय विधायक रामदेव राय ने देर संध्या शनिवार को श्री कृष्ण जन्मोत्सव पूजा समिति के द्वारा भगवानपुर में आयोजित छः दिवसीय मेले का उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि अधर्म पर हमेशा धर्म की विजय हुई है। धर्म की रक्षा के लिए नटखट बालक के रूप में जन्म लेकर कंस जैसे राक्षस का वध किया। यानी धर्म की रक्षा के लिए अपने मामा को भी नहीं बख्शा। उन्होंने कहा कि धर्म की सुरक्षा कर्म से ही संभव है। भगवान श्री कृष्ण के आदर्श जीवन को अपनाकर ही सृष्टि और धर्म की रक्षा की जा सकती है। वहीं बीडीओ अजय कुमार ने कहा कि शांति और भाईचारा के माहौल में मेले का आनंद लें। वहीं सीओ कुमार नलिनीकान्त ने शांति और भाईचारे का प्रतिक श्री कृष्ण जन्मोत्सव मेले को बताया।



 वहीं थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने मेले को सफल बनाने में पुलिस कर्मियों व अन्य लोगों से सकारात्मक सहयोग करने की अपील की। उक्त कार्यक्रम की शुरुआत विधायक रामदेव राय, बीडीओ अजय कुमार, सीओ कुमार नलिकांत, थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मेले का उदघाटन किया।

साथ ही कार्यक्रम के दौरान विंध्याचक राय, गणेश प्रसाद, राजेश रौशन, सुनील राय, अमित कुमार गुड्डू , सजंय राय ने आगत अतिथियों कोष चादर एवं भगवान श्री कृष्ण का तैल चित्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के प्रदेश महा सचिव शिव प्रकाश गरीब दास, स्थानीय सरपंच चंदन प्रसाद शर्मा, समाजिक कार्यकर्ता रितेश सिंह, डॉ0 रामचन्द्र चौधरी, इंद्रदेव सिंह सहित मेला समिति के सभी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Tags:    

Similar News