बिहार में एक और नमूना: नीतीश के मंत्री को नहीं पता कब हुआ देश में संविधान लागू?

इसके अलावा भारती ने अपने भाषण में कहा कि संविधान को लागू करने में बापू की अहम भूमिका रही है लेकिन संविधान को बनाने में डॉ राजेंद्र प्रसाद और बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का अहम योगदान रहा है।

Update: 2020-01-26 11:32 GMT

देश में 71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर जश्न मनाया गया। बिहार सरकार में मंत्री बीमा भारती ने जश्न के मौके पर अपने भाषण में कुछ ऐसा कह दिया कि आप सुनकर चौंक जाएंगे। दरअसल, 42 वर्षीय जेडीयू विधायक ने अपने भाषण में कहा कि देश में संविधान 1985 में लागू हुआ था। इसके बाद अटकते हुए उन्होंने एक बार फिर गलत जानकारी दी। बिहार में नीतीश की सरकार में वह गन्ना मंत्री हैं।

भारती ने कहा कि देश में संविधान 1955 में लागू हुआ था। अब आप सोचिए कि जिस संविधान की शपथ लेकर मंत्री बनी। वह संविधान लागू कब हुआ। इस बात की जानकारी ही नहीं है उन्हें। उनके इस बयान के बाद वह खूब सुर्खियां बंटोर रही हैं।

बता दें कि वह पूर्णियां जिले के रुपौली विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और पूर्णियां जिले के भिट्टा गांव की रहने वाली हैं। उनके पति अवधेश मंडल स्थानी बाहुबली हैं।ध्यान रहे कि भारत के संविधान को संविधान सभा ने 26 नवम्बर 1949 को पारित किया। 26 जनवरी 1950 से इसे भारत में लागू किया गया।

इसके अलावा भारती ने अपने भाषण में कहा कि संविधान को लागू करने में बापू की अहम भूमिका रही है लेकिन संविधान को बनाने में डॉ राजेंद्र प्रसाद और बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का अहम योगदान रहा है। बीमा भारती रविवार को समस्तीपुर के पटेल मैदान में आयोजित समारोह में लोगों को संबोधित कर रही थी।

Tags:    

Similar News