बिहार में सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता : नीतीश कुमार

Update: 2021-08-26 17:16 GMT

कुमार कृष्णन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार में सुरक्षा सबसे प्राथमिकता पर है। सभी थाने में महिला का होना आवश्यक है। वे बिहार पुलिस अकादमी में पासिंग आउट परेड की सलामी लेने के बाद संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस को अब 1582 दारोगा मिल जायेंगे।राजगीर के बिहार पुलिस अकादमी में इतनी बड़ी संख्या में दारोगा की दो साल की ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है। जिसमें 596 महिला दारोगा शामिल है। इसके बाद अलग अलग थानों में इनकी तैनाती कर दी जाएगी। 1994 के बाद इतनी बड़ी संख्या में पहली बार बिहार पुलिस में दारोगा शामिल हो रहे हैं।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवनियुक्त को संबोधित करते हुए शुभकामनाएं दी। नीतीश कुमार ने कहा कि महिलाओं की मांग पर बिहार में शराबबंदी की गई है और पुलिस की जिम्मेवारी है कि शराबबंदी को पूरी तरह से लागू करें। इससे लोगों को भरोसा पुलिस पर और भी बढ़ेगा। नीतीश कुमार ने कोरोना संक्रमण पर कहा कि आज के कार्यक्रम में भी कई लोगों ने मास्क नहीं लगाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण से अभी लड़ाई जारी है इसलिए इसके बचाव के लिए गाइडलाइन का पालन सभी को करना है।


वहीँ अनलॉक 6 को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि लेकिन ऐसा नहीं है कि खुल गया तो लापरवाही शुरू हो जाये। कोरोना का तीसरा वेब कभी भी आ सकता है।इसलिए सभी लोगों को सतर्क रहना जरूरी है।उन्होंने कहा की बिहार में आज पहले फेज से ज्यादा जांच हो रही है। हर दिन 2 लाख से ज्यादा जांच के निर्देश दिए गए हैं। अपर पुलिस महानिदेशक भृगु श्रीनिवासन ने कहा कि यह हमारे लिए यह गर्व की बात है कि 2018 बैच के कुल 1605 सब इंस्पेक्टर में अकेले 615 महिला सब इंस्पेक्टर शामिल हैं। भृगु श्रीनिवासन ने कहा कि यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में पुलिस के लिए एक बड़ा कदम है। जहां इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं ने सफल प्रशिक्षण लिया है। 20 टॉपर्स को पुरस्कृत करते हुए उन्होंने कहा था कि इतनी तादाद में महिला दरोगा के शामिल होने से बिहार पुलिस का स्वरूप ही बदल जाएगा।

Tags:    

Similar News