छत्तीसगढ़ : रायपुर नगर निगम के विरोध में भाजपा पार्षद ने सदन में फैलाया कीचड़, देखें वीडियो
प्रजापति पॉलिथिन में पहले ही कीचड़ अपने साथ लाए थे।;
छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय जनता पार्टी के पार्षद ने नगर निगम के विरोध में अलग ही तरीका अपना लिया। पार्षद मनोज प्रजापति ने नगर निगम के प्रति विरोध जताते हुए सदन में कीचड़ फैला दिया।
प्रजापति का आरोप है कि रायपुर नगर निगम उनके क्षेत्र में ठीक काम नहीं कर रहा है। प्रजापति पॉलिथिन में पहले ही कीचड़ अपने साथ लाए थे। बता दें कि छत्तीसगढ़ देश के कुछ ऐसे राज्यों में से एक है जहां कांग्रेस की सरकार है।
#WATCH Raipur: BJP Corporator, Manoj Prajapati, dumps sludge in the House as a mark of protest against Municipal Corporation, alleging that the Corporation is not working efficiently in his area. #Chhattisgarh pic.twitter.com/vlGVGLEq5V
— ANI (@ANI) July 2, 2019