कांग्रेस के उपाध्यक्ष अली मेहंदी ने AAP का दामन थामा, दो पार्षद हुए आप के खेमे में शामिल

Update: 2022-12-09 11:20 GMT

दिल्ली कांग्रेस को आज एक बड़ा झटका लगा है जहां उसके दो पार्षदों को लेकर दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आली मेहंदी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए है। 

अली मेहंदी के साथ कांग्रेस की दो नव निर्वाचित पार्षद 1. मुस्तफाबाद से सबिला बेगम 2. ब्रिजपुरी से नाज़िया खातून AAP में शामिल हो गई। उन्होंने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक के सामने सदस्यता ली। 

इसी के साथ MCD में AAP पार्षदों की संख्या 136 हो गई जबकि कांग्रेस के पार्षदों के संख्या अब 7 हो गई है। जबकि BJP-104 पर बरकरार है। 

इन पार्षदों की जीत पर कांग्रेस के नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ट्वीट करके बाद उत्साह जाहीर किया था अभी मेयर की शपथ भी ग्रहण नहीं हो पाई तब तक उन्होंने आप की सदस्यता ग्रहण कर ली है। अब कांग्रेस को बीजेपी से ज्यादा आप से खतरा है। 

Tags:    

Similar News