डूबते जहाज का टुल्ल था कप्तान!

Update: 2019-06-03 13:18 GMT

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की घोषणा के बाद उनके ही विधायक जो अब उनके साथ नहीं उन्होंने उनका बड़ा मजाक उड़ाया है। विधायक कपिल मिश्रा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी अब डूबने बाला जहाज है। इसलिए भयभीत कप्तान कुछ भी ऐलान किये जा रहे है। जबकि जमीनी हकीकत कुछ और है। 

कपिल मिश्रा ने ट्विट करके एक कविता शेयर की है। जिसे पढ़कर सब चौंक जरुर जायेंगे।




 दिल्ली के मुख्यम्नत्री अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं को एक बड़ी सौगात दी है। केजरीवाल ने ऐलान किया है कि दिल्ली के अंदर सभी डीटीसी बसों, क्लस्टर बसों और मेट्रों के अंदर महिलाओं के लिए यात्रा फ्री की जाएगी साथ ही उन्होंने कहा जो लोग टिकट खरीदने में सक्षम हैं वो टिकट खरीदकर यात्रा कर सकते हैं।



दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित पब्लिक ट्रांसपोर्ट है। इस बात को ध्यान में रखते हुए दिल्ली के अंदर सभी डीटीसी बसों, क्लस्टर बसों और मेट्रों के अंदर महिलाओं के लिए यात्रा फ्री की जाएगी। सक्षम महिलाएं चाहें तो टिकट खरीद सकती हैं। उन्हें सब्सिडी का इस्तेमाल न करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। अधिकारियों को एक हफ्ते के अंदर डीटेल प्रस्ताव लाने को कहा गया है। दो से तीन महीने के अंदर इसे लागू कर दिया जाएगा। आज जनता से भी इस पर सुझाव मांगे गए हैं।

केजरीवाल सरकार की नई घोषणा का मजाक उड़ाते हुए तिवारी ने कहा कि केजरीवाल देश की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। "वह वादे करता है लेकिन उन्हें कभी पूरा नहीं करता है"। दिल्ली के प्रदेश मंत्री और सांसद मनोज तिवारी ने एक संवादाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली के लोकसभा चुनाव में केजरीवाल मोदी से हार गए। लेकिन, केजरीवाल ने हिम्मत नहीं हारी है, केजरीवाल दिल्ली में नारा दे रहे हैं कि लोकसभा चुनाव तो पीएम के लिए था। सीएम तो केजरीवाल ही रहने चाहिए। लोकसभा चुनावों में आप के हालिया प्रदर्शन पर अंगूली उठाते हुए कहा कि "केजरीवाल ने भी आश्वासन दिया था कि उनकी पार्टी चुनाव में सभी 7 सीटें जीतेगी, उस वादे का क्या हुआ?" आप ने दिल्ली को प्रदूषण नंबर वन बनाया है।


Tags:    

Similar News