सांसद हर्षवर्धन उपराज्यपाल के शपथ ग्रहण प्रोग्राम से नाराज होकर वापस लौटे, वीडियो हुआ वायरल

Update: 2022-05-26 06:36 GMT

दिल्ली: दिल्ली के नव नियुक्त उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना का आज शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें सभी दलों के नेता बुलए गए। इस प्रोग्राम में पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद डॉ हर्षवर्धन को भी आमंत्रित किया गया था। लेकिन वो नाराज होकर वापस चले गए। 

 विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली के उपराज्यपाल के रूप में शपथ ली।

मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली के नए उप-राज्यपाल के शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन नाराज होकर लौट गए। डॉ. हर्षवर्धन को वेन्यू पर बैठने के लिए उचित स्थान नहीं मिलने पर नाराज़ होकर लौट गए। उन्होंने लौटते समय कहा, 'विनय कुमार सक्सेना को इस बदइंतजामी के बारे में चिठ्ठी लिखकर बताऊंगा।'



Tags:    

Similar News