जानिए वास्तु से जुड़े कुछ टिप्स को, वरना करोड़पति से रोडपति बना देगी घर में रखी यह चीज

कई बार हम बहुत ज्यादा मेहनत करते हैं लेकिन हमें उसका फल मेहनत के अनुसार नहीं मिलता है। इसके पीछे की वजह सभी जानना चाहते हैं। सभी तरह तरह के उपाय करते हैं

Update: 2023-04-21 14:08 GMT

Vastu Tips: कई बार हम बहुत ज्यादा मेहनत करते हैं लेकिन हमें उसका फल मेहनत के अनुसार नहीं मिलता है। इसके पीछे की वजह सभी जानना चाहते हैं। सभी तरह तरह के उपाय करते हैं लेकिन इसके पीछे हमारा वास्तु दोष भी हो सकता है। कई बार घर में कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो हमें सफलता की ओर बढ़ने से रोकती हैं लेकिन आज हम आपको ऐसी चीज के बारे में बताएंगे जिससे आपकी किस्मत तरक्की के रास्ते पर दौड़ जाएगी।

पुराने शास्त्रों और ग्रंथों के अनुसार सभी को पता है कि मोरपंख भगवान कृष्ण को बेहद प्रिय है। बताया जाता है कि भगवान कृष्ण ने मोर पंख को अपने मुकुट पर धारण कर रखा है। वास्तु शास्त्र में मोर पंख को लेकर कई उपाय बताए गए हैं वह घर में रखा मोर पंख अनेकों वास्तु दोषों को दूर करता है और आपके जीवन में खुशियां लाता है लेकिन मोर पंख से जुड़ी कुछ गलती भी हैं जो राजा को रंग बना देती है और करोड़पति को भी सड़क पर ले आता है।

अगर आप भी घर में मोर पंख रखते हैं तो उससे जुड़े कुछ नियमों को जरूर जान ले वरना आप भी देखते देखते रोडपति हो जाएंगे और आपकी लाख मेहनत करने पर भी आपकी किस्मत कभी नहीं चमकेगी। मोर पंख घर की नेगेटिव एनर्जी को दूर करके पॉजिटिव एनर्जी को फैलाता है ।रुपए पैसे से जुड़े आर्थिक दिक्कतों को भी मोर पंख खत्म कर देता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी भी पूजा करने वाले घर में मोर पंख को नहीं रखना चाहिए, वरना देखते-देखते आदमी कंगाल जाता है। ऐसा माना जाता है कि मोर पंख को घर के मंदिर में रखने से घर के सकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है। इसके अलावा घर के उत्तर पूर्व दिशा में भूलकर भी मोर पंख को नहीं रखना चाहिए। वरना आदमी कंगाल हो जाता है ।

मोर पंख को हमेशा घर के दक्षिण पश्चिम दिशा में ही रखना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर किसी जातक की राहु दशा चल रही है तो उसे माता सरस्वती की तस्वीर मूर्ति के सामने मोर पंख रखना चाहिए ऐसा करने से उसके भाग्य का उदय होता है और किस्मत के दरवाजे खुल जाते हैं। अगर किसी जातक की कुंडली में कालसर्प दोष होता है, तब मोर पंख उसके दोष को कम करने में मददगार साबित होता है. शास्त्रों के जानकार बताते हैं कि मोर पंख में सभी देवी-देवताओं और नौ ग्रहों का वास होता है.

Tags:    

Similar News