Curd Benefits: दही के साथ में इन चीजों को मिक्स करके सेवन करने पर दूर हो जाती है इस तरह की बीमारियां

गर्मियों के मौसम में दही हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। अगर दही के साथ में कुछ चीज़ों का सेवन किया जाए तो कुछ प्रकार की बिमारियों से निजात प्राप्त हो सकता है।

Update: 2022-04-23 08:09 GMT

दही खाना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है, लेकिन इस बात को आप जानते हैं कि दही में कई चीजों को मिलाकर खाने पर कई तरह की बीमारियों को खत्म किया जा सकता है। दही के अंदर भरपूर मात्रा में कैल्शियम, विटामिन और प्रोटीन मौजूद होता है। जिसके साथ ही साथ इसके अंदर आयरन और फास्फोरस भी पाया जाता है। जिससे कि आपकी सेहत बहुत ही फायदेमंद हो जाती है। तो चलिए आज हम जानेंगे कि दही के साथ में किन चीजों को मिलाकर खाने पर आपको और आपके शरीर को फायदा पहुंचता है।

दही और अजवाइन

दही और अजवाइन से आपको कई तरह की बीमारियों से निजात मिलता है। अगर आपको दांतों में दर्द होता है तो इसका सेवन जरूर करें। अगर आप इसका नियमित रूप से सेवन करते हैं तो आपके मुंह में छाले की समस्या भी खत्म हो जाएगी।

दही और जीरा

दही और जीरा सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद बताया जाता है। अगर आप अपने बढ़ते हुए वजन से परेशान हो चुके हैं तो दही के साथ में जीरा अवश्य खाना शुरु कर दें। ऐसा करने पर आपको फायदा मिलने लगेगा। इसके लिए आप जीरा को अच्छे से भून लें। जिसके बाद में दही में मिलाकर इसका सेवन कर लेना है।

दही और सेंधा नमक

दही और सेंधा नमक का अधिकतर व्रत में उपयोग होता है। जानकारी के लिए बता दें कि दोनों के सेवन करने पर एसिडिटी की समस्या कम होने लग जाती है।

दही और चीनी

दही और चीनी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद बताया गया है। इन दोनों का साथ में सेवन करने पर कफ की शिकायत खत्म हो जाती है। साथ ही साथ आपकी बॉडी इंस्टेंट एनर्जीटिक बन जाती है।

Tags:    

Similar News