Shinzo Abe Dies: जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का हुआ निधन, भाषण के दौरान हत्यारे ने मारी थीं दो गोलियां, भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक
पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है और उससे बंदूक भी बरामद की है।;
Shinzo Abe death : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन हो गया है। समाचार एजेंसी एएनआइ ने जापानी मीडिया के हवाले से यह जानकारी दी है। आबे पर आज सुबह ही जानलेवा हमला हुआ था। पश्चिमी जापान के नारा शहर में 41 वर्षीय तेत्सुया यामागामी नाम के व्यक्ति द्वारा हमला किया गया। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है और उससे बंदूक भी बरामद की है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार आबे को सीने में गोली मारी गई थी।
बता दें कि शिंजो आबे शुक्रवार को जापान के नारा सिटी में भाषण दे रहे थे। उसी दौरान उनपर एक हमलावर ने जानलेवा हमला कर दिया था। जापान के एनएचके वर्ल्ड न्यूज का दावा है कि अधिकारियों ने शिंजो आबे की मौत की पुष्टि की है। वहीं, शिंजो आबे के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है और भारत में एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।
इस हमले को लेकर जानकारी सामने आई है कि हमलावर रैली में पत्रकार बनकर आया था और मौका पाकर शिंजो आबे को गोली मार दी। वहीं डॉक्टरों की टीम उन्हें बचाने की पूरी कोशिश कर रही है लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार होता नहीं दिख रहा है।