ब्रिटेन में गर्लफ्रेंड- ब्वॉयफ्रेंड को मिली शारीरिक संबंध बनाने की छूट, जानिये क्यों?

Update: 2020-11-05 06:23 GMT

कई देशों में कोरोना का कहर दोबारा से देखने को मिल रहा है। जिसके चलते वहां फिर से lockdown लगा दिया गया है। ब्रिटेन में भी कोरोना ने दोबारा से दस्तक दी है। जिसके चलते पूरे देश में लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। लेकिन इस बार सरकार ने लोगों की पिछली परेशानी को देखते हुए कई प्रकार की छूट दी है।

ब्रिटेन सरकार ने lockdown के दौरान अलग रह रहे गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड को सेक्स करने की छूट दे दी है। यानी अब दोनों आपस में मिल सकते हैं। लेकिन सरकार ने केवल एक पार्टनर चुनने की शर्त रखी है।

गुरुवार से शुरू होगा 1 महीने का लॉकडाउन

आपको बता दें कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने 1 महीने के लॉक डाउन की घोषणा की है जो गुरुवार से शुरू होगा। द सन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार क्रिसमस के मुख्य त्यौहार पर भी देश में lockdown रह सकता है। ब्रिटेन पुलिस ने कहा है कि क्रिसमस पर अगर 2 से ज्यादा लोग इकट्ठे पाए गए तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

पार्टनर के साथ रात बिताने की छूट

सरकार के नियम के मुताबिक अगर कोई पार्टनर अकेला रह रहा है तो उसे अपने दूसरे पार्टनर से मिलने की अनुमति रहेगी। वह उसके साथ डेट पर भी जा सकता है और उसके साथ रात भी बिता सकता है। सरकार ने ये तय किया है कि लोगों को केवल एक ही पार्टनर से मिलने की अनुमति होगी। यानी दिलफेंक लोग लॉकडाउन में इस नियम का फायदा नहीं उठा सकेंगे।

सरकार ने इसलिए लिया फैसला

आपको बता दें कि ब्रिटेन एक सेक्स फ्री देश है। यानी यहां पर अगर कोई मेल-फीमेल अपनी इच्छा से शारीरिक संबंध बनाना चाहते हैं तो वह आसानी से कहीं भी बना सकते हैं। बशर्ते दोनों की रजामंदी होनी चाहिए। मार्च में लगे लॉकडाउन में सरकार सभी चीजों पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी थी। जिसके बाद युवाओं में सरकार के खिलाफ कड़ी नाराजगी थी। जिसके चलते सरकार ने इस नियम की विशेष छूट दी है।

Tags:    

Similar News