द्रास में तापमान पहुंचा शून्य से नीचे, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी तापमान में गिरावट

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 2.6, पहलगाम में शून्य से 3.2 और गुलमर्ग में शून्य से नीचे दर्ज किया गया

Update: 2021-10-31 07:15 GMT

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में रविवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लद्दाख क्षेत्र के द्रास शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 13.4 डिग्री सेल्सियस माइनस दर्ज किया गया।

मौसम कार्यालय ने कहा कि, कमजोर पश्चिमी विक्षोभ (WD) के रूप में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेशों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। स्थानीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट की संभावना है।"

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 2.6, पहलगाम में शून्य से 3.2 और गुलमर्ग में शून्य से नीचे दर्ज किया गया।

लद्दाख क्षेत्र के लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.2 और कारगिल में शून्य से 4.4 नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू में रात का न्यूनतम तापमान 13.1, कटरा में 12.6, बटोटे में 8.1, बनिहाल में 8.0 और भद्रवाह में 4.3 रहा। (आईएएनएस)

Tags:    

Similar News