जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में बर्फीला तूफान में दबने से 3 जवान शहीद, दो लापता, 5 लोगों की भी मौत

जम्मू-कश्मीर के कूपवाड़ा में बर्फीले तूफान में सेना के 5 जवान चपेट में आ गए। इसमें 3 जवान शहीद हो गए हैं।

Update: 2020-01-14 06:33 GMT

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कूपवाड़ा में बर्फीले तूफान में सेना के 5 जवान चपेट में आ गए। इसमें 3 जवान शहीद हो गए हैं। 2 लापता बताए जा रहे हैं।

खबरों के मुताबिक बंकर के भीतर सेना के यह जवान फंस गए थे। कूपवाड़ा के माछिल सेक्टर में यह घटना हुई। खबरों के अनुसार तूफान सोमवार दोपहर करीब 1 बजे आया था। खराब मौसम के कारण बचाव कार्य में परेशानी आ रही है।

गंदेरबल में 5 लोगों की मौत : जम्मू-कश्मीर के गंदेरबल जिले में हिमस्खलन के कारण कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई है। 9 लोगों का एक दल कल रात जिले के कोलन में बचाव अभियान के लिए जा रहा था कि तभी सभी हिमस्खलन की चपेट में आ गए। पुलिस ने स्थानीय नागरिकों की मदद से तलाशी अभियान चलाकर 4 लोगों को सुरक्षित बचा लिया।

उन्होंने कहा कि पूरी रात तलाशी अभियान जारी रहा और मंगलवार सुबह 5 लोगों के शव बरामद किए गए। कूपवाड़ा, बांदीपोरा और बारामूला जिले में हिमस्खलन के कारण कई मकानों को नुकसान पहुंचा है।

Similar News