सास के साथ आपत्तिजनक हालत में ससुर ने दामाद को पकड़ा और फिर ...

ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले

Update: 2021-07-25 13:00 GMT

 ग्रामीणों के साथ मिलकर पति ने शुक्रवार की शाम घर के कमरे में दामाद के साथ रंगरलिया मना रही पत्नी को पुलिस के हवाले कर दिया। विवाहिता के साथ आपत्तिजनक स्थिति में विभीषण राय (रिस्ते में दामाद) और महिला को पति ने रंगे हाथ पकड़कर ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस के हवाले कर दिया। यह घटना थाना क्षेत्र के मंगलपुर में बीते शुक्रवार देर रात की है।

महिला के पति रमेश राय ने बताया कि उसकी शादी उक्त महिला के साथ 12 वर्ष पूर्व हुई थी। दो वर्ष तक दाम्पत्य जीवन चलने के बाद दहेज को लेकर दोनों के परिवार में अनबन हो गई। पत्नी ने पति सहित पूरे परिवार पर मुकदमा दर्ज कराया। जिससे पति को कुछ माह जेल में बिताने पड़े। जेल से आने के बाद 10 वर्ष तक पत्नी से अलग ही रहने लगा। दोनों की कोई संतान नहीं है। इस बीच महिला ने रिश्ते में लगने वाले दामाद विभीषण राय के साथ अवैध संबंध बना लिया।

पति ने बताया कि उसे पहले से ही शक था कि पत्नी का विभीषण से अवैध संबंध है। लेकिन विभीषण भतीजी का पति है और रिश्ते में दामाद है, इसलिए यकीन नहीं हुआ कि वह ऐसा कर सकता है। शुक्रवार रात वह अलग कमरे में सोया था। देर रात विभीषण उसकी पत्नी के कमरे में घुस गया, देर तक बाहर नहीं आने पर शोर मचाकर ग्रामीणों को जमा किया। ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।थाना प्रभारी श्यामल कुमार मंडल ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष से कोई आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटीं है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News