प्रियंका गाँधी ने झारखंड में एक रैली की, जहाँ कांग्रेस पैंसठ हजार मतों से जीती

झारखंड चुनाव में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने एक रैली की थी.

Update: 2019-12-24 03:36 GMT

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को झारखंड के पाकुर में चुनावी रैली को संबोधित की थी। रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा था कि ये यहां की जल, जमीन आदि के मालिक आप हैं। संघर्ष की यह सीख आपको महान योद्धा सिद्धू और कान्हू से मिली है। प्रियंका गांधी ने कहा कि आपके जल-जंगल-जमीन के संघर्ष में इंदिरा गांधी जी हमेशा आपके साथ रही। इन पर आपका अधिकार बरकरार रखने के लिए काम किया। लेकिन, भाजपा सरकार अमीरों-दोस्तों के लिए आपकी जमीन छीन रही है।

प्रियंका ने कहा कि ये चुनाव आपकी मिट्टी और मां का चुनाव है। आपकी आत्मा का चुनाव है। जब से बीजेपी की सरकार आपके प्रदेश में आई आपकी आत्मा पर हमला किया गया है। आपके आदिवासियों पर हमला किया गया है। आपकी आदिवासी संस्कृति पर ये वार करते हैं। जो कानून आपकी संस्कृति को बचाने के लिए बनाए गए उन कानून को तोड़ने के लिए बीजेपी ने पूरी कोशिश की। भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रचार में सुपर हीरो है लेकिन काम में सुपर जीरो है।

प्रियंका ने जिस विधानसभा सीट पर कांग्रेस का प्रचार किया उस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार को बड़े मार्जिन से जीत मिली। कांग्रेस उम्मीदवार ने बीजेपी उम्मीदवार को लगभग पैंसठ हजार मतों से हराया। जो अपने आप में एक रिकार्ड कायम करता है।

Tags:    

Similar News