राजद को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष ने बनाई नई पार्टी

Update: 2019-06-23 15:45 GMT

रांची: राजद झारखंड प्रदेश के प्रमुख गौतम सागर राणा सहित पार्टी के अन्य सदस्यों ने आज राष्ट्रीय जनता दल लोकतांत्रिक का गठन किया। राणा कहते हैं, "राजद झारखंड कैडर का 90% और मैं लालू प्रसाद यादव से परेशान हूं। राजद में कोई लोकतंत्र नहीं बचा है। हम अपने दम पर झारखंड के लोगों की सेवा करेंगे।"


लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी में शामिल होकर बड़ा झटका दिया था तो अब मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष ने नई पार्टी बनाकर लालूप्रसाद यादव को बड़ा झटका दिया है। हालंकि बिहार और झारखंड में मिली लोकसभा चुनाव में पराजय के बाद पूरा राजद चिंतित है। पहली बार इतनी बड़ी हार से पूरी पार्टी सदमें में है जबकि युवा नेता तेजस्वी यादव तो परिणाम आने के बाद लापता है।


बता दें कि यह झटका फिलहाल तेजस्वी यादव क लिए दोहरा झटका है। हार के गम में डूबे तेजस्वी बिहार के मुजफ्फरपुर में इतनी बड़ी घटना के बाद भी सामने नहीं आये जबकि उसके साथ झारखंड से यह बुरी खबर सामने आई है।



Tags:    

Similar News