लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के होते है ये कई फायदे

अक्सर लोग जब यह तय नहीं कर पाते कि, उनका साथी शादी करके साथ रहने के लिए सही है या नहीं, तब वह लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगते हैं।

Update: 2020-03-15 09:11 GMT

नई दिल्ली। अक्सर लोग एक दूसरे के साथ अपने विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगते हैं। कुछ लोग ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि वह एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। बल्कि कुछ लोगों का मानना होता है कि इससे उन्हें अपने साथी को अच्छी तरह से समझने में मदद मिलेगी। जैसे कि हर एक रिश्ते में फ़ायदे और नुकसान होते हैं वैसे ही लिव- इन रिलेशनशिप के भी कुछ फ़ायदे हैं।

-शादी से पहले लिव इन रिलेशनशिप में रहने से लड़का और लड़की को एक दूसरे को समझने के लिए और जानने के लिए पर्याप्त समय मिलता है, जिससे वह दोनों सोच समझ कर शादी करने का या ना करने का फैसला कर सकते हैं।

-जो लोग एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और साथ में रहना चाहते हैं वह अक्सर लिव इन रिलेशनशिप में रहते हैं। इससे उनका अलग-अलग रहने का खर्चा भी बचता है। लिव इन रिलेशनशिप में लड़का और लड़की दोनों मिलकर सारे खर्चे साथ में उठाते हैं।

-अक्सर लोग जब यह तय नहीं कर पाते कि, उनका साथी शादी करके साथ रहने के लिए सही है या नहीं, तब वह लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगते हैं। इससे वह यह जान पाते हैं कि वह एक दूसरे के लिए अनुरूप है या नहीं और उनके विचार एक दूसरे से मिलते है या नहीं।

-लिव इन रिलेशनशिप में शादी के बाद आने वाली जिम्मेदारियां नहीं होती और अगर लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले दोनों लोग एक दूसरे के लिए अनुरूप नहीं है तो वह ब्रेकअप कर सकते हैं। अक्सर लोग यह सोचते हैं कि शादी के बाद एक दूसरे से तलाक लेकर अलग होने से ब्रेकअप करना ज़्यादा आसान है।



 


 

 

Tags:    

Similar News