महाराष्ट्र मे अधिकारियों को फरमान जारी हेलो नहीं बल्कि वंदे मातरम बोलकर अपनी बातचीत को करेंगे आरंभ..

Update: 2022-10-02 10:22 GMT

राज्य में उद्धव ठाकरे सरकार का तख्तापलट करने के बाद सत्ता में आई एकनाथ शिंदे सरकार की ओर से जारी किए गए आदेशों में सरकारी कर्मचारियों से कहा गया है कि वह फोन पर बात करते समय अब केवल वंदे मातरम ही कहेंगे। महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार की ओर से राज्य के सभी सरकारी विभागों के अफसरों एवं कर्मचारियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है।

सरकार की ओर से जारी किए गए आदेशों में सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा गया है कि वह अब ड्यूटी के दौरान किए जाने वाले अथवा रिसीव होने वाले फोन कॉल पर हेलो नहीं बल्कि वंदे मातरम बोलकर अपनी बातचीत को आरंभ करेंगे।

आदेशों में कहा गया है कि हेलो कोई भारतीय शब्द नहीं है और नहीं यह हमारी सभ्यता एवं संस्कृति है। वंदे मातरम बोलना अपने देश और धरती के मान सम्मान का प्रतीक है।

Tags:    

Similar News