मुंबई में MNS नेता कर्ण बाला पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक - अस्पताल में भर्ती

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने तलवार और चॉपर से कातिलाना हमला किया है

Update: 2018-11-04 08:34 GMT

मुंबई : मुंबई के सिंधी कॉलोनी में बीती रात मनसे नेता कर्ण बाला पर कुछ स्थानीय लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने तलवार और चॉपर से कातिलाना हमला किया है। इस हमले में एमएनएस नेता कर्ण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए है। उनका अस्पताल में भर्ती इलाज चल रहा है लेकिन उनकी हालत बेहद ही नाजुक बताई जा रही है। उन्हें 22 टांके लगे हैं।

फिलहाल बाला का सायन अस्पताल में इलाज चल रहा है। कर्ण बाला चेंबूर इलाके के एमएनएस के अध्यक्ष हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। लेकिन उन्हें अबतक इस मामले में कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।


Similar News