महाराष्ट्र के पालघर में इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग लगी, पेंट और केमिकल बनाने वाली फैक्ट्री जलकर खाक

Update: 2021-09-11 04:38 GMT

महाराष्ट्र में पालघर के बोईसर में शनिवार तड़के इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग लग गई। इसकी चपेट में आने से पेंट और केमिकल बनाने वाली फैक्ट्री पूरी तरह जलकर खाक हो गई। इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आगजनी की यह घटना तड़के 2 बजे के करीब हुई। आग लगने की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। कूलिंग ऑपरेशन अभी भी जारी है।


Tags:    

Similar News