न्यूजीलैंड में समुद्र तट पर मिली शिवसेना के पूर्व पार्षद की बेटी की लाश, मचा हड़कंप

सोनम शैलार 5 महीने की गर्भवती थी?

Update: 2018-11-27 07:13 GMT
Sonam Shelar (File Photo)

नई दिल्ली : ठाणे के कोपरी इलाके में रहनेवाले शिवसेना के पूर्व पार्षद विजय सालगावकर की बेटी की लाश न्यूज़ीलैंड मे एक बीच पर मिलने से सनसनी फैल गई है। लाश की पहचान सोनम शेलार नामक महिला के तौर पर हुई है। सोनम की लाश न्यूज़ीलैंड के समुद्र तटपर मिली जिसकारण ये आत्महत्या है? या हत्या? इसकी जांच न्यूजीलैंड पुलिस कर रही है। सोनम पति सागर शेलार से इस बारे में पुलिस की जांच शुरू है।

सोनम की मौत की खबर मिलते ही सोनम के माता पिता तुरंत न्यूजीलैंड रवाना हुए है। गौरतलब है की सोनम शैलार ५ महिने की गर्भवती थी, लेकीन अचानक ये खबर आने से शेलार परीवार सदमें मे है। कुछ ही महिने पहले सोनम और सागर शेलार की अरेंज मॅरेज शादी थाने शहर में हुई थी,सागर थाने जिले के अंबरनाथ शहर में रहता है।

शादी के बाद सागर और सोनम न्युझीलंड शिफ्ट हुए थे। लेकीन अचानक पिछले २ दिन से सोनम लापता थी और अचानक न्यूज़ीलैंड मे सोनम जहाँ रहती है वहा से तकरीबन १४० किलोमीटर दूर समुद्री तटपर सोनम की लाश मिली वेलिंग्टन के वाररा बीचपर सोनम की लाश तैरते हुए सैलानीयों ने देखी। सोनम को शनिवार के दिन आखरी बार देखा गया था उसके बाद सोनम एकाएक गायब हो गई।

Similar News