मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने की हो रही साजिश, संजय राउत का BJP पर आरोप

संजय राउत ( Sanjay Raut ) ने कहा कि भाजपा की ओर से मुंबई ( Mumbai ) को महाराष्ट्र ( Maharashtra ) से अलग करने की साजिश ( Conspiracy ) रची जा रही है।

Update: 2022-04-08 11:25 GMT

पिछले कुछ महीनों से महाराष्ट्र में शिवसेना ( Shiv Sena ) और भाजपा ( BJP ) के बीच सियासी घमासान जारी है। इस बीच शिव सेना प्रवक्ता और सांसद संजय राउत ( Sanjay Raut ) ने भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप लगाकर सभी को चौंका दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से मुंबई ( Mumbai ) को महाराष्ट्र ( Maharashtra ) से अलग करने की साजिश ( Conspiracy ) रची जा रही है। साजिश में शामिल लोग मुंबई को केंद्रशासित प्रदेश ( Union Territory ) बनाना चाहते हैं, जो हम होने नहीं देंगे।

शुक्रवार को मुंबई में पत्रकारों से बातचीत में संजय राउत ( Sanjay Raut ) ने ये आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ( Kirit Somaiya ) और पार्टी के अन्य नेताओं, बिल्डरों और व्यापारियों का एक समूह इस साजिश का हिस्सा हैं। उन्होंने मुंबई को केंद्र शासित राज्य बनाने के प्रयासों के अपने पास सबूत होने का भी दावा किया है। संजय राउत ने कहा कि इस आशय का एक प्रजेंटेशन भी केंद्रीय गृह मंत्रालय ( MHA ) में प्रस्तुत किया जा चुका है।

शिवसेना प्रवक्ता राउत ( Sanjay Raut ) ने कहा कि मुंबई को केंद्र शासित ( Union Territory ) प्रदेश बनाने के बारे में एक प्रस्तुति केंद्रीय गृह मंत्रालय को दी गई है। इस बाबत बैठकें भी हुई हैं। इस मकसद से जरूरी धन भी एकत्र किया जा रहा है। यह सब पिछले दो महीनों से चल रहा है। साजिश ( Conspiracy ) रचने का काम पिछले दो महीने से जारी है।

उन्होंने दावा किया है कि मैं जो यह कह रहा हूं उसे साबित करने के लिए मेरे पास जरूरी प्रमाण भी हैं। सीएम उद्धव ठाकरे भी इस घटनाक्रम से वाकिफ हैं।

Tags:    

Similar News