CM उद्धव ठाकरे ने प्रवासी मजदूरों के लिए 54 करोड़ 75 लाख 47 हजार रुपये आवंटित किए

राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 24 हजार के पार हो चुकी हैं.

Update: 2020-05-14 02:50 GMT

महाराष्ट्र : कोरोना की वजह से देश में लॉकडाउन है. इस वजह से सभी परिवहन सेवाएं बंद हैं. इस स्थिति में मजदूर अपने घर को पैदल ही निकल गए हैं, सरकार ने मजदूरों को राहत देते हुए उनके आने- जाने की व्यवस्था करने का फैसला किया है. राज्य सरकारें अपने राज्य के लोगों को वापस लाने के लिए तमाम कोशिशें कर रही है. हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने प्रवासी मजदूरों को उनके राज्य में भेजने के साथ अपने मजदूरों को दूसरे राज्यों से वापस लाने के लिए भी किराया देने का फैसला किया है.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कुछ दिनों पहले ही इसका ऐलान किया था. सरकार ने इसी कड़ी में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टर को कुल 54 करोड़ 75 लाख 47 हजार रुपये आवंटित किए हैं जिससे कि मजदूरों की सहायता की जा सके.

 1 मुंबई शहर 12,96,00,000

2 मुंबई उपनगर 10,00,00,000

3 ठाणे 4,80,00,000

4 रायगढ़ 2,50,00,000

5 रत्नागिरी 1,50,00,000

6 पालघर 3,00,00,000

7 सिंधुदुर्ग 1,00,00,000

8 नाशिक 40,00,000

9 धुळे 25,00,000

10 नंदुरबार 25,00,000

11 जळगांव 20,00,000

12 अहमदनगर 20,00,000

13 पुणे 8,00,00,000

14 सतारा 95,81,270

15 सांगली 30,00,000

16 सोलापुर 50,00,000

17 कोल्हापुर 1,25,91,400

18 औरंगाबाद 80,00,000

19 जालना 50,00,000

20 बीड 30,00,000

21 परभणी 50,00,000

22 हिंगोली 6,00,000

23 नांदेड़ 20,00,000

24 उस्मानाबाद 20,00,000

25 लातूर 60,00,000

26 अमरावती 30,00,000

27 अकोला 12,74,400

28 वाशिम 10,00,000

29 बुलढाणा 20,00,000

30 यवतमाळ 35,00,000

31 नागपूर 1,20,00,000

32 वर्धा 30,00,000

33 गोंदिया 25,00,000

34 भंडारा 24,00,000

35 चंद्रपूर 30,00,000

36 गढ़चिरोली 15,00,000

राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 24 हजार के पार हो चुकी हैं. जबकि 921 लोगों की मौत हुई हैं. वहीं 5125 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं.

Tags:    

Similar News