Shivkumar Sharma: मशहूर संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का 84 की उम्र में निधन, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

पद्म विभूषण भारतीय संगीतकार और संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का मुंबई में निधन हो गया।;

Update: 2022-05-10 07:47 GMT

Santoor Mestro Pandit Shivkumar Sharma Passes Away: संगीत जगत से एक बुरी खबर सामने आ रही है। पद्म विभूषण भारतीय संगीतकार और संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का मुंबई में निधन हो गया। शिवकुमार शर्मा का निधन 84 वर्ष के थे। शिवकुमार पिछले छह महीने से किडनी संबंधी समस्याओं से पीड़ित थे और डायलिसिस पर थे। कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शिवकुमार शर्मा पिछले कुछ महीने से किडनी से जुड़ी समस्याओं से भी परेशान थे और उनका 6 महीने से डायलिसिस चल रहा था।पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि पंडित शिवकुमार शर्मा के निधन से हमारी संस्कृति की दुनिया को बड़ा नुकसान हुआ है। उन्होंने संतूर को वैश्विक स्तर पर लोकप्रियता दिलाई थी। उनका संगीत आने वाली पीढ़ियों को लगातार सिखाती रहेगी।

जम्मू-कश्मीर में जन्में शर्मा ने संतूर को पूरी दुनिया में लोकप्रिय बनाया। उन्होंने संतूर को सितार और सरोद जैसे शास्त्रीय वादों की तरह लोकप्रिय बनाया। शिवकुमार शर्मा ने बांसुरी वादक पंडित हरि प्रसाद चौरसिया के साथ मिलकर फिल्म सिलसिला, लम्हे और चांदनी जैसे मशहूर फिल्मों का म्यूजिक दिया था।

Tags:    

Similar News