लोकसभा चुनाव 2019 ओपिनयन पोल LIVE: एक बार फिर मोदी सरकार, NDA को बहुमत, पहले से कम हुईं सीटें
7वीं लोकसभा चुनावों के लिए बिगुल बज चुका है और राजनीतिक दल चुनावी मोड में आ चुके हैं। लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल से 19 मई तक सात चरणों में संपन्न होंगे। पहले चरण के तहत मतदान 11 अप्रैल को होगा। पहले चरण के चुनाव में एक महीने से भी कम समय बचा है। सत्ता को लेकर सरकार और विपक्ष दोनों के अपने-अपने दावे हैं। इन सबके बीच देश की जनता क्या सोच रही है और लोकसभा चुनाव को लेकर उसका मूड क्या है, Times Now ने यह जानने की कोशिश की।
Times Now-VMR ने हाल ही में एक सर्वे कराया जिसमें देश के मूड का पता चला। पाकिस्तान के बालाकोट में भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक के बाद ये सबसे बड़ा सर्वे है। इससे अंदाजा लगाने की कोशिश हुई कि अगर आज चुनाव होते हैं तो क्या NDA को दूसरा कार्यकाल मिलेगा? क्या नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे?
इस सर्वे के अनुसार एक बार फिर से मोदी सरकार बनती दिख रही है। हालांकि NDA की 2014 की तुलना में कुछ सीटें कम हुई हैं। बीजेपी को सबसे ज्यादा नुकसान उत्तर प्रदेश में हो रहा है, जहां सपा-बसपा गठबंधन को 36 सीटें मिलती दिख रही हैं।
तमिलनाडु में यूपीए को 34 और NDA को 5 सीटें, 2014 में एनडीए को 39 सीटें मिली थीं। एनडीए में बीजेपी के साथ AIADMK है, जबकि यूपीए में कांग्रेस के साथ DMK है।
केरल में UDF को 16, एनडीए को 1 सीट का अनुमान,20 सीटों वाले केरल में LDF को 3 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं UDF को 45%, बीजेपी+ को 22% और LDF को 29% वोट मिलने का अनुमान है। UDF में कांग्रेस प्रमुख दल है।
आंध्र प्रदेश में YSR कांग्रेस को 22, TDP को 3 सीटों का अनुमान, YSRCP को 49% टीडीपी को 38% बीजेपी को 6% और कांग्रेस को 2% वोट मिलने का अनुमान।
तेलंगाना में TRS को 13, बीजेपी को 2, कांग्रेस को 1 और अन्य को 1 सीटें
कर्नाटक में बीजेपी को 15 और यूपीए को 13 सीटें,कर्नाटक में बीजेपी को 44.33% और यूपीए को 43.54% वोट मिलने का अनुमान। कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस का गठबंधन है।
पुडुचेरी की सीट कांग्रेस को, अंडमान और निकोबार की सीट BJP को और लक्षद्वीप की सीट NCP को
पश्चिम बंगाल में TMC को 31 और बीजेपी को 11 सीटें, पश्चिम बंगाल में TMC को 39%, बीजेपी को 32%, लेफ्ट को 15% और कांग्रेस को 8% वोट मिलने का अनुमान।
बिहार में NDA को 27 और UPA को 13 सीटें, बिहार में NDA को 48% और UPA को 42% वोट मिल सकते हैं। बिहार में BJP और JDU साथ हैं, जबकि दूसरी तरफ कांग्रेस और RJD साथ हैं।
झारखंड में BJP को 8 और UPA को 6 सीटें
ओडिशा में BJP को 14 और BJD को 7 सीटें
असम में एनडीए को 8, कांग्रेस को 4 और AIUDF को 2 सीटें'
महाराष्ट्र में NDA को 39 और यूपीए को 9 सीटें, महाराष्ट्र में NDA को 47% और यूपीए को 36% वोट मिलने का अनुमान।
गुजरात में BJP को 24 और कांग्रेस को 2 सीटें, गुजरात में बीजेपी को 52% और कांग्रेस को 38% वोट मिलने का अनुमान
उत्तर प्रदेश में NDA को 42, सपा-बसपा गठबंधन को 36 और UPA को 2 सीटें,उत्तर प्रदेश में BJP+ को 43%, सपा-बसपा गठबंधन को 39% और कांग्रेस+ को 8% वोट मिलने की
उत्तराखंड में पांचों सीट पर BJP की जीत का अनुमान
मध्य प्रदेश में बीजेपी को 22, कांग्रेस को 7 सीटें, मध्य प्रदेश में बीजेपी को 49% और कांग्रेस को 40% वोट मिलने की संभावना
छत्तीसगढ़ की BJP को 6 और कांग्रेस को 5 सीटें
राजस्थान में बीजेपी को 20 और कांग्रेस को 5 सीटें
दिल्ली में सातों सीटों पर BJP की जीत का अनुमान
हरियाणा में BJP को 8 और कांग्रेस को 2 सीटें
हिमाचल प्रदेश में BJP को 3 और कांग्रेस को 1 सीट
जम्मू-कश्मीर में BJP को 3 और PDP को 3 सीटें
पंजाब में कांग्रेस को 12 और AAP को 1 सीटM
चंडीगढ़ की एक सीट पर BJP की जीत की संभावना
कुल 543 सीटों में से NDA को 283, UPA को 135 और अन्य को 125 सीटें मिलेंगी