आज से बदल गए हैं ये 6 जरूरी नियम, जान लीजिए नहीं तो बाद में हो सकती है परेशानी

Update: 2017-05-01 08:12 GMT



6. दंपति अब मनपसंद बच्चा गोद नहीं ले सकेंगे

अब दंपति बच्चा गोद लेने के लिए मनपसंद बच्चे का चुनाव नहीं कर सकेंगे। बल्कि उन्हें बच्चा गोद लेने की सुविधा देने वाले राष्ट्रीय निकाय की ओर से दिए जाने वाले बच्चे को ही स्वीकार करना होगा। नया नियम एक मई से लागू हो गया है। हालांकि, दंपति को प्रस्ताव को खारिज करने का अधिकार होगा।


अब तक सरकार के एडॉप्शन पोर्टल केर्यंरग्स में पंजीकरण कराने वाले दंपतियों को तीन तक बच्चे दिखाए जाते थे, जिनमें से वे एक को चुन सकते थे। लेकिन अब उन्हें एक ही बच्चा दिखाया जाएगा। सरकार ने गोद लेने की प्रक्रिया को जल्द पूरी करने पर जोर दिया है। अब इस प्रक्रिया को 20 दिनों में पूरा किया जाएगा।


Similar News