वीडियो: डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति की पत्नी के फिगर पर किया कमेंट, सब रह गए हैरान

Update: 2017-07-14 07:27 GMT
नई दिल्ली : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने तीखे तेवरों के अलावा अक्सर अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहते हैं। ट्रंप महिलाओं के साथ अपने व्यवहार के लिए भी अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। इस बार हाल ही में उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति की पत्नी ब्रिजीट मैक्रों पर उन्होंने इसी तरह की अजीबोगरीब कमेंट कर दी, सब रह गए हैरान।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार- फ्रांस के दौरे पर गए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
अपने फ्रांस के अपने समकक्ष इमैनुअल मैक्रों से द्विपक्षीय वार्ता की और साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इससे पहले इमैनुअस मैक्रो और ब्रिजीट मैक्रों ने डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप का स्वागत किया।
इसी दौरान ट्रंप ने फ्रांस की फर्स्ट लेडी ब्रिजीट मैक्रों के दोनों गालों पर पेरिस स्टाइल में किस किया। ट्रंप काफी देर तक उनके दोनों हाथ पकड़कर खड़े रहे। फिर डोनाल्ड ट्रंप ने फर्स्ट लेडी ब्रिजीट मैक्रों से कहा- 'क्या आप जानती हैं, आपकी शेप कितनी बेहतरीन है। हालांकि 64 साल की ब्रिजीट ने ट्रंप के इस कमेंट पर कोई जवाब नहीं दिया।' इसके बाद डोनाल्ड ने उन्हें 'ब्यूटीफूल' कहकर संबोधित किया।
हालांकि 71 वर्षीय डोनाल्ड ट्रंप हमेशा ही इस तरह के विवादों में रहे हैं। जिस वक्त डोनाल्ड यह कमेंट कर रहे थे उस समय मेलानिया भी उनके पास खड़ी थीं लेकिन उनकी प्रतिक्रिया के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया।
डोनाल्ड ट्रंप का यह कमेंट फेसबुक लाइव के माध्यम से सभी ने सुना। जिसके बाद ट्रंप का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही पेरिस में वेलकम सेरेमनी के दौरान दोनों के हाथ मिलाने को लेकर भी खबरें वायरल हो गयी थीं।

Similar News