हर महीने पीरियड्स मतलब हर महीने दो-चार दिन का सिरदर्द. पीरियड के समय पेट और कमर दर्द तो होता ही है, मूड भी खराब रहता है. चिडचिड़ापन और झल्लाहट होती है. बीमार जैसा महसूस होता है. किसी भी बात पर गुस्सा आ सकता है. आसपास के लोगों की तो शामत ही समझिए. क्या पता, कब किस पर फूट जाए गुस्से का गुब्बारा. कई बार तो महिलाओं को पीरियड्स के समय असहनीय पीड़ा होती है. कई बार उल्टियां और जी मिचलाने की शिकायत भी रहती है.
लेकिन क्या परेशानियों से निजात पाने का कोई उपाय नहीं है. उपाय है. अगर अपनी दिनचर्या में योग और व्यायाम को शामिल किया जाए तो काफी हद तक इस तकलीफ से निजात पाई जा सकती है.
किंग्स कॉलेज लंदन में हुए एक अध्ययन के मुताबिक आप नियमित योग करके पीरियड्स के दौरान होने वाली तकलीफों को काफी हद कम कर सकते हैं. इस अध्ययन में शामिल अधिकांश महिलाओं ने यह पाया कि योग करने से उनकी तकलीफ काफी हद तक कम हो गई.
इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं चार प्रमुख आसान, जिसे करने से आप महीने के उन दिनों को अपने लिए आसान बना सकती हैं.
Next Page - रोजाना करें ये चार योग और पीरियड के दर्द से पाएं निजात