कांग्रेस विधायक रजनीश कुमार बब्बी का निधन

Update: 2019-08-28 12:21 GMT

पंजाब के मुकेरियां विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक रजनीश कुमार बब्बी का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को तड़के निधन हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 59 वर्षीय बब्बी ने करीब तीन बजे पोस्ट ग्रेजुएट इन्स्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) में अंतिम श्वांस ली। उनके परिवार में पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने दो बार विधायक रहे बब्बी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया, मुकेरियां के विधायक रजनीश कुमार बब्बी के निधन की खबर सुन कर गहरी पीड़ा हुई। उनके असमय जाने से पंजाब को गहरी क्षति हुई है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। बब्बी पंजाब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और राज्य के पूर्व वित्त मंत्री दिवंगत केवल कृष्ण के पुत्र थे।

Tags:    

Similar News