पंजाबी सिंगर सरदूल सिकंदर का निधन, CM अमरिंदर सिंह ने जताया शोक
दिग्गज पंजाबी गायक सरदूल सिकंदर का बुधवार को फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया;
दिग्गज पंजाबी गायक सरदूल सिकंदर का बुधवार को फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। गायक सरदूल सिकंदर मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। वह गुर्दे के रोग और डायबटीज जैसी कई प्रकार की बीमारी से पीड़ित थे।
CM अमरिंदर सिंह ने जताया शोक
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने गायक सरदूल सिकंदर के निधन पर शोक व्यक्त किया है.