Sidhu moose wala : सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में बड़ा खुलासा: शार्प शूटर्स की हुई पहचान, आप भी देखिए लिस्ट

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। पंजाब पुलिस ने 8 शार्प शूटर्स की पहचान कर ली है।

Update: 2022-06-06 06:58 GMT

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। पंजाब पुलिस ने 8 शार्प शूटर्स की पहचान कर ली है। यह पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। ये सभी शार्प शूटर्स गैंगस्टर लॉरेंस गैंग के हैं। पंजाब पुलिस को शक है कि इन्हीं शार्प शूटर्स ने 29 मई को मानसा में पंजाबी सिंगर की गोली मारकर हत्या की है।

इनकी पहचान होने के बाद अब 4 राज्यों की पुलिस इनके पीछे लग गई है। इसमें पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली पुलिस शामिल है। इनके अलावा कातिलों को हथियार और गाड़ियां उपलब्ध करवाने, हत्या से पहले रुकने के लिए ठिकाना उपलब्ध करवाने समेत रेकी करने के मामले में भी पुलिस ने कई लोगों पर शिकंजा कसा है।


मूसेवाला हत्याकांड में सुभाष बोंदा, संतोष यादव, सौरभ, मनजीत सिंह, प्रियवर्त फौजी, हरकमल, जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत सिंह शामिल हैं। इनमें हरकमल, रूपा और मनप्रीत पंजाब के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक मूसेवाला की हत्या से 3 दिन पहले यह सब कोटकपूरा हाइवे पर इकट्‌ठा हुए थे। इसके बाद यह कहां रुके, इसके बारे में पुलिस जांच कर रही है। इसके पीछे 2 लोगों की भूमिका सामने आ रही है।

पंजाब पुलिस ने बनाई 10 शार्प शूटर्स की हिटलिस्ट

पंजाब पुलिस ने कुल 10 शार्प शूटर्स की हिटलिस्ट तैयार की है। इनमें शिनाख्त वाले 8 शार्प शूटर्स के अलावा 2 और गैंगस्टर शामिल हैं। इनकी भी पहचान हो चुकी है लेकिन इसे गुप्त रखा गया है।

शूटर्स के पास जोधपुर से आए हथियार

सूत्रों के मुताबिक गैंगस्टर लॉरेंस ने दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल को बताया कि मूसेवाला की हत्या के लिए हथियार राजस्थान के जोधपुर से लाए गए थे। ये हथियार विजय, राका और रणजीत नाम के 3 बदमाश लेकर आए थे।

साभार : भास्कर 

Tags:    

Similar News