दो लड़कियों ने राष्ट्रपति को खून से खत लिखा, कहा- 'मरने की इजाजत दें'

लड़कियों का आरोप- हमें फंसाया गया है।

Update: 2019-07-06 12:49 GMT

 पंजाब के शहर मोगा की दो लड़कियों ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को खून से खत लिखकर न्याय दिलाने की मांग की है। उन्होंने लिखा- यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो पूरे परिवार को इच्छा मृत्यु की इजाजत दी जाए। दरअसल, दोनों लड़कियों के खिलाफ मोगा पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 के तहत धोखाधड़ी और कबूतरबाजी का मामला दर्ज किया है। हालांकि लड़कियों ने इन आरोपों को झूठा बताया है।

वहीं, पुलिस अधिकारी ने कहा- मैंने सुना है कि उन्होंने राष्ट्रपति को एक पत्र भेजा है। मगर मुझे इस संबंध में कोई भी आधिकारिक सूचना नहीं है। हम जल्द ही इस मामले को सुलझा लेंगे।

लड़कियों का आरोप- हमें फंसाया गया है। हमने अधिकारियों से जांच करने की मांग की थी। पुलिस ने हमारी बात नहीं सुनी। हमारा परिवार किसी अनहोनी को लेकर डरा हुआ है।

पुलिस अधिकारी कुलजिंदर सिंह ने लड़कियों के आरोपों से इनकार किया। उन्होंने कहा- लड़कियों पर केस दर्ज है। दोनों मेरे पास आई थीं। वे रुपयों का लेन-देन करती हैं। दूसरे पक्ष ने इन्हें एजेंट मानकर मामले दर्ज कराए हैं।

Tags:    

Similar News